अदरक और नींबू की चाय पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 09:34

अदरक और नींबू की चाय पीने के 6 फायदे

चाय पीने के शौकीन कई लोग होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अदरक और नींबू की चाय (Ginger And Lemon Tea) का सेवन किया है। अदरक और नींबू की चाय का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि अदरक और नींबू दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अदरक और नींबू की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अदरक में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन, आयरन जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, तो वहीं नींबू विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैगनेशियम, तांबा, फास्फोरस जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अदरक और नींबू की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।


अदरक और नींबू की चाय पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Ginger And Lemon Tea In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अदरक और नींबू की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

उल्टी या मतली महसूस होने पर फायदेमंद

अगर किसी को उल्टी (Vomiting) और मतली महसूस हो रहा है, तो उसे अदरक और नींबू की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस चाय का सेवन करने से उल्टी और मतली की समस्या को कम करने में मदद मिलती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

अदरक और नींबू एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप अदरक और नींबू की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद
अदरक और नींबू की चाय का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अदरक और नींबू विटामिन, खनिज और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में और स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद
अदरक और नींबू की चाय का सेवन हार्ट हेल्थ (Heart Health) के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि अदरक और नींबू एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में और हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद
अदरक और नींबू की चाय का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि अदरक और नींबू में मौजूद तत्व बालों को घना और मजबूत बनाते हैं। आप चाहे तो इस चाय का सेवन करने के अलावा इससे बालों को धो भी सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info